नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए 15 राज्यों की 117 सीटों पर शाम 5 बजे तक औसत 61% voting हुई। हिंसा के बावजूद पं बंगाल में सबसे अधिक 79% voting हुई। बंगाल के मुर्शिदाबाद में एक मतदान केंद्र पर तृणमूल और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की झड़प हो गई। इस दौरान वोट डालने के लिए लाइन में लगे वोटर की मौत हो गई। दूसरे बूथ के पास अज्ञात लोगों ने बम फेंका। पहले इस चरण में 14 राज्यों की 114 सीटों पर वोटिंग होनी थी। दूसरे चरण में सुरक्षा कारणों के चलते त्रिपुरा की ईस्ट त्रिपुरा सीट पर मतदान नहीं हो पाया था। इस सीट को भी तीसरे चरण में शामिल किया गया है।
voting अपडेट्स
बंगाल के मुर्शिदाबाद के बलिग्राम में मतदान केंद्र पर तृणमूल और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की झड़प हो गई। इस दौरान वोट डालने के लिए लाइन में लगे वोटर की मौत हो गई।
भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी ने अहमदाबाद के शाहपुर हिंदी स्कूल में मतदान किया।
क्रिकेटर चेतेश्वर पुजारा और उनकी पत्नी पूजा ने राजकोट में वोट डाला।
गुवाहाटी में कांग्रेस उम्मीदवार बोबीता शर्मा ने वोट डाला।
भाजपा उम्मीदवार जयाप्रदा ने उत्तरप्रदेश के रामपुर में वोट डाला।
कांग्रेस नेता हार्दिक पटेल ने वीरमगाम की सुरेंद्रनगर सीट के मतदान केंद्र पर वोट डाला।
मलयाली अभिनेता मोहनलाल ने तिरुवनंतपुरम में और ममूटी ने कोच्चि में वोट डाला।
सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने महाराष्ट्र मे अहमदनगर जिले के रालेगण सिद्धि में वोट डाला।
पश्चिम बंगाल में मुर्शिदाबाद के दोमकल नगरीय निकाय में तृणमूल कार्यकर्ता देसी बम से किए गए हमले में जख्मी।
मोदी की मां ने अहमदाबाद के रायसन में वोट डाला।
तिरुवनंतपुरम में कांग्रेस उम्मीदवार शशि थरूर ने वोट डाला।
मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने भुवनेश्वर में वोट डाला।
अमित शाह ने पत्नी सोनल शाह के साथ अहमदाबाद के नारणपुरा में वोट डाला।
केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ओडिशा के तलचर में वोट डाला।
गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने पत्नी अंजली समेत राजकोट में वोट डाला।
-एजेंसी
The post 117 सीटों पर 61% voting, बंगाल में हिंसा के बावजूद 79% मतदान appeared first on Legend News.