सोनभद्र। उत्तर प्रदेश के Sonbhadra में अब तक ग्राम प्रधान के भतीजे समेत 24 लोग गिरफ्तार किए गए हैं जबकि प्रधान को पकड़ने के लिए अभी तक लगीं पुलिस की 6 टीमें लगाई जा चुकी हैं। Sonbhadra एसपी सलमान ताज पाटिल ने बताया कि वांछित लोगों की तलाश तेज कर दी गई है और अज्ञात लोगों की पहचान का अभियान भी जारी है।
सोनभद्र जिले में जमीन को लेकर हुए हत्याकांड मामले में गुरुवार को पुलिस ने ग्राम प्रधान के भतीजे समेत 24 लोगों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा 78 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज की गई है।
सोनभद्र जिले में हत्याकांड में अब तक 24 लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं। घटना में अब तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 26 लोग घायल हुए हैं। इसमें 5 लोगों की हालत ज्यादा गंभीर बनी हुई है। मामले में 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज की गई है। साथ ही 28 लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज हुई है।
गिरफ्तार लोगों में प्रधान के दो भतीजों समेत परिवार के चार लोग शामिल हैं। मुख्य आरोपी ग्राम प्रधान यज्ञदत्त गुर्जर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की 6 टीमें लगाई गई हैं। लोगों की गिरफ्तारी और जांच के लिए पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। वहीं खूनी संघर्ष में प्रयोग किए गए दो असलहों को पुलिस ने बरामद कर लिया है। विवादित जमीन बिहार के एक आईएएस से जुड़ी रही है।
पुलिस के मुताबिक, उभ्भा गांव में दो पक्षों के बीच वर्षों से जमीन का विवाद चल रहा था। गांव के प्रधान ने 2 साल पहले करीब 100 बीघा जमीन खरीदी थी, जिस पर वह सहयोगियों के साथ कब्जा करने के लिए गए थे, बुधवार को दिन में 11 बजे ग्राम प्रधान यज्ञदत्त गुर्जर और करीब दो सौ से ज्यादा लोग 32 ट्रैक्टरों पर सवार होकर विवादित जमीन पर पहुंचे, जहां उन्होंने खेत की जुताई शुरू कर दी।
दूसरे पक्ष के लोगों ने इसका विरोध किया। तभी प्रधान के साथ आए लोगों ने दूसरे पक्ष के लोगों पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं। जिससे सात लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी। प्रधान पक्ष के बाकी लोग लाठी डंडे और फावड़े लेकर टूट पड़े। दूसरे पक्ष ने भी मुकाबला करते हुए पथराव किया। सूचना पाकर थानों की पुलिस और एसपी भी पहुंच गए।
– एजेंसी
The post Sonbhadra कांड में अब तक ग्राम प्रधान के भतीजे समेत 24 गिरफ्तार appeared first on Legend News.